महिला के साथ टप्पे बाजी चमकाने के बहाने जेवर लेकर भागे टप्पे वाज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 4 August 2021

महिला के साथ टप्पे बाजी चमकाने के बहाने जेवर लेकर भागे टप्पे वाज

 उरई जालौन-------: (रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई से मात्र 20 किलोमीटर दूर आटा थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को बाइक सवार टप्पेबाज महिला से करीब 50 हजार के जेवर लेकर भाग निकले। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने टप्पेबाजों को जेवर चमकाने के लिए दिए थे। पुलिस अब टप्पेबाजों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
महिला गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में बाइक सवार दो युवक मोहल्ले में सोने चांदी के जेवर चमकाने की आवाज लगा रहे थे। इस पर महिला ने दोनों युवकों को घर के दरवाजे पर रोका और भीतर से मंगलसूत्र व एक जोड़ी सोने की झुमकी लाकर दोनों के हथ में चमकाने के लिए थमा दिए। तभी एक युवक ने गुड्डी से पानी लाने को कहा। जब गुड्डी गर्म पानी लेकर बाहर आई तो टप्पेबाज जेवरों समेत नदारद थे। इस पर गुड्डी ने चीखना चिल्लना शुरू कर दिया और मोहल्ले में भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम सीओ कालपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Pages