जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 27 पर ट्रक व ट्रोला में भिड़ंत हो गई जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीआरवी ने सूचना पर इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया-पीआरवी 1599 को आज दिनाँक 30/04/2020 को समय 05:26 बजे इवेंट 0531 पर थाना एट अन्तर्गत एट टोल के पास से कॉलर ने सूचना दी कि ट्रक और ट्रोला में एक्सीडेंट हो गया है । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि ट्रक और ट्रोला में एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें ट्रक चालक बुरी तरह घायल होकर ट्रक में फंसा हुआ है । पीआरवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुये नजदीकी टोल प्लाजा से एम्बुलेंस और क्रेन बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला गया । टक्कर होने के कारण ट्रक चालक का एक हाथ व एक पैर टूट गया था । पीआरवी ने घायल चालक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment