दहेज के भूखे भेड़ियों ने गर्भवती महिला की पीट-पीटकर की हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 30 April 2020

दहेज के भूखे भेड़ियों ने गर्भवती महिला की पीट-पीटकर की हत्या

जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण लॉक डाउन- 2 के दौरान जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ के अंतर्गत बंगरा रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में गर्भवती युवती की ससुराल वालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस पहुंची तो ससुराली फरार मिले। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।

ग्राम कुसमरा निवासी रोहित पचौरी की दो साल पहले ग्राम बंगरा निवासी लोकेंद्र मिश्रा की पुत्री रक्षा मिश्रा से हुई थी। गुरुवार सुबह रक्षा ने पिता लोकेंद्र मिश्रा को फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसे पीटकर जान लेने पर अमादा हैं, उसे बचा लो। दर्द भरी आवाज सुन विचलित लोकेंद्र मिश्रा ने बेटे अमन को तुरंत कुसमरा के लिए रवाना किया और बेटी को दिलासा दिया कि वह भी आ रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे पहुंचे अमन ने देखा तो रक्षा कमरे में खून से लथपथ मृत पड़ी थी। ससुराल का कोई व्यक्ति नहीं था। उसने पड़ोसियों को बुलाया तो लोगों को पता चला। कई दिनों से कर रहे थे प्रताड़ित

No comments:

Post a Comment

Pages