उत्तर प्रदेश के ताज नगरी में फिर मिले 42 कोरोना संक्रमित मरीज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 2 May 2020

उत्तर प्रदेश के ताज नगरी में फिर मिले 42 कोरोना संक्रमित मरीज



उत्तर प्रदेश---------:  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने सारी दुनिया को हलकान कर उत्तल पुथल मचा दी है वहीं इससे भारत भी अछूता नहीं रहा है  जिसके चलते  शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में एक  कोरोना वायरस  बम फूटा जिसमें 42 नए मरीज मिले आगरा में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का सिलसिला टूट नहीं रहा है। शनिवार को सुबह से रात तक 42 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब तक आगरा जनपद में 543 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। तीन दिनों में कोरोना के 110 नए मरीज मिल चुके हैं।

30 अप्रैल को 46, एक मई को 22 और दो मई को 42 संक्रमित बढ़े। तीनों दिनों का औसत देखा जाए तो हर दिन 36 से ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण से साथ कोरोना से जंग जीतने की दर भी तेज है। अब तक 134 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
12 और सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले
पूल टेस्टिंग में 12 और सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले हैं। इनमें से पांच कोतवाली क्षेत्र के हैं और सात लोहामंडी के। ये बसई और सिकंदरा दोनों मंडी से सब्जी लाते थे। सिकंदरा, लोहामंडी, जयपुर हाउस में बेचते थे। अब तक 25 से ज्यादा सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। अब इनकी जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

सभी की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। इनके सैंपल लोहामंडी, कोतवाली और सदर में लिए गए थे। सदर में लिए गए सैंपल में 10 से ज्यादा संक्रमित मिले। इनसे पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में दूधिए संक्रमित मिले थे। फ्रीगंज, ताजगंज में सब्जी वाले पहले भी संक्रमित मिल चुके हैं।

आगरा का एक सब्जी विक्रेता फिरोजाबाद में संक्रमित मिला है। वह लाला का नगला निवासी है। आगरा से सब्जी व फल ले जाकर वहां बेचता था। आगरा में अब सब्जी विक्रेताओं की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। थानावार सूची बनाई गई है। अब बड़े पैमाने पर इनके सैंपल लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages