रात में ही एसपी डॉ. सतीश कुमार ने कानपुर देहात के आलाधिकारियों से बात की पर कोई नतीजा नहीं निकला। इधर लोग उग्र होते जा रहे थे, कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव की कोशिश की। लोग प्रशासन द्वारा मुहैया कराए जा रहे लंच पैकेट व चाय तक लेने को राजी नहीं थे। कानपुर देहात प्रशासन के राजी नहीं होने के बाद सभी को जिले में ही अलग-अलग जगहों के क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।
सैकड़ों लोगों को गुस्से में देख एडीएम प्रमिल कुमार व सीओ राहुल पांडेय ने समझाने का प्रयास किया पर कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। रात का समय होने की वजह से हालात बिगड़ने की आशंका बनती जा रही थी। जिससे अधिकारी भी सहमे नजर आए।। चौरा से जोल्हूपुर तक लगा जाम
प्रदर्शन के कारण चौरा के पास धर्मकांटा के सामने से वाहनो का आवागमन ठप हेा गया। कुछ ही देर में कानपुर देहात के चौरा से लेकर कालपी के जोल्हूपुर मोड़ तक जाम लग गया।
झांसी से करीब पांच सौ लोगों के आने की सूचना मिली थी। बाद में संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई। सभी को रामपुरा, जालौन, माधौगढ़, कालपी व कदौरा के अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।
डॉ. सतीश कुमार, एसपी, जालौन
No comments:
Post a Comment