जालौन उरई-------:(report show sampatti Sharma Bharat News Nation 24 network Jalaun )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते कदौरा बारिश के मौसम में गोशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक लखनऊ पशुपालन विभाग अनिल कुमार शर्मा ने गुरुवार को क्षेत्र में बनी गोशालाओ का निरीक्षण किया। उन्होंने कान्हा गोशाला के अंदर गोबर के डंप को देख कर नाराजगी जताई और इसे जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए नोडल अधिकारी सबसे पहले गल्ला मंडी स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला के अंदर गोबर के डंप को देख नाराजगी जता जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूसा भंडारण व मवेशियों के लिए बनाए गए कमरों को देख व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार ने बताया कि गोबर डंप को नीलामी की प्रक्रिया चल रही है, बारिश होने की वजह से नीलामी नहीं हो पाई है। वहीं छोटे गोवंशो को रखने के लिए अलग से कमरे बनाए गए हैं, उनकी देखरेख के लिए एक दर्जन कर्मचारी गोशाला में रहते है।
फिर नोडल अधिकारी ने गोशाला में लगाए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। साथ ही एक पौध भी लगाया, उसके बाद उन्होंने ग्राम छौंक स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और बारिश में गोवंशो की देख रेख व उनके प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम को लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण के निर्देश है। इस दौरान जिला पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह, नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डा. विपिन सचान, लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, सलमान खान, अजय सिंह नसीम खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
अस्थायी गोशाला में पूरे किए गए इंतजाम
सिरसाकलार। गांव मलथुआ की अस्थायी गोशाला में अन्ना मवेशियों के खाने पीने का इंतजाम किया गया है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
No comments:
Post a Comment