जालौन कालपी -----:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्य द्वार कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर अंडरपास को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने सत्ता पार्टी के विधायक से लेकर नेताओं की मांग को दरकिनार करके बिना अंडरपास बनाए सड़क का निर्माण कर दिया जिससे अब आए दिन दुर्घटनाएं होना तय है।
राष्ट्रीय राज्य मार्ग द्वारा कालपी नगर का बहुप्रतीक्षित बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है जो अब लगभग अपने अंतिम पायदान पर है नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे इस बाईपास ने कालपी नगर को दो भागों में बांट दिया है नगर के बीचो-बीच से बनाए जा रहे इस बाईपास से नगरवासियों को दुर्घटनाओं का दंश झेलना पड़ेगा साथ ही नगर की भौगोलिक स्थिति को भी इस बाईपास ने बिगाड़ दिया है बाईपास निर्माण के पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में नगर में खानका शरीफ, मुन्ना फुल पावर चौराहा, एम एस बी इंटर कॉलेज चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा सहित चार प्रमुख चौराहों पर अंडर पास बनने की सहमति बनी थी इसके बाद जैसे ही इस बाईपास का निर्माण शुरू हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा केवल तीन अंडर पास नगर में बनने की बात कही जाने लगी नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहा दुर्गा मंदिर जहां से करीब 15 गांवो के अलावा नगर के दर्जनों मोहल्लों के लोगों का कोतवाली, तहसील, सी ओ ऑफिस, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्टेट बैंक, उप जिलाधिकारी कार्यालय आने जाने का प्रमुख रास्ता है। वहां बनने वाला अंडर पास राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने ना बनाए जाने का निर्णय लेकर लोगों को भौचक्का कर दिया। दुर्गा मंदिर चौराहे पर अंडरपास ना बनने को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा तथा स्थानीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन तथा भाजपा नेताओं से अंडरपास बनवाए जाने की मांग रखी दुर्गा मंदिर चौराहे पर अंडरपास बनाए जाने को लेकर कालपी विधायक सहित भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी,मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री तक से गुहार लगाई। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता के चलते किसी की कोई बात नहीं सुनी तथा वहां बिना अंडरपास बनाए सड़क का निर्माण कर दिया।
Sunday, 11 October 2020
Home
Kalpi Jalaun
नेशनल हाईवे के अधिकारियों की दबंगई सत्ता पार्टी के विधायक से लेकर नेताओं की मांग को किया दरकिनार बिना अंडर पास किया सड़क का निर्माण
नेशनल हाईवे के अधिकारियों की दबंगई सत्ता पार्टी के विधायक से लेकर नेताओं की मांग को किया दरकिनार बिना अंडर पास किया सड़क का निर्माण
Tags
# Kalpi Jalaun
Share This
About Editer
Kalpi Jalaun
Labels:
Kalpi Jalaun
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment