जालौन उरई -------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कृषक जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान में जुटे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
विकास खंड रामपुरा अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा कृषक जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी पार्टी के नेतृत्व मे पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोर शोर से गांव गांव बूथ बूथ पहुंचकर धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम को मूर्ति रूप दे रहे हैं एवं ग्रामीणों को एकत्रित कर नुक्कड सभा कर नवीन कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए जागरूक कर रहे हैं । इस अवसर पर मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी ने बताया कि कृषक सशक्तीकरण एवं संरक्षण के लिए लाया गया कृषि संशोधन राज्य की कृषि उत्पादन विपरण समिति अर्थात एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के अधिकार के बरकरार रहेंगे। इसलिए किसानों के पास सरकारी एजेंसियों का विकल्प खुला रहेगा एवं किसानों को अन्तर्राज्यीय व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए अपने उत्पादों को दूसरे राज्यों में स्वतंत्र रूप से बेचने का अवसर मिलेगा। इस अभियान के तहत ग्राम विलोंहा, चंदावली, रुदावली ,पाल का पुरवा , लिडऊपुर ,लिटावली, बहराई, धूता आदि गांवों में संपर्क किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया । जागरूकता अभियान में देवेंद्र सिंह मंडल मंत्री ,सुरेंद्र सिंह सेंगर कोषाध्यक्ष , सुरेंद्र सिंह जोधावत ,मंडल मंत्री प्रमोद सिंह सेंगर पूर्व सदस्य जिला पंचायत, नरेंद्र सिंह सेंगर मंडल उपाध्यक्ष ,गजेंद्र सिंह जादौन ,हरेन्द्र सिंह चन्देल ,दीपक सिंह सेंगर, जीत बहादुर सिंह, कृष्ण सुहावन सिंह, लक्ष्मी प्रसाद दोहरे पूर्व प्रधान, जयबीर सिंह ,उदय सिंह ,अरविन्द सिंह सेंगर बूथ अध्यक्ष ,श्याम जी तिवारी ,गोविंद सिंह सेंगर ,बब्बू सिंह सेंगर बहराई ,जितेंद्र सिंह चौहान, शिवमंगल सिंह ,नरेंद्र प्रजापत धूता, योगेंद्र सिंह धूता आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।
Sunday, 11 October 2020
Home
जालौन
कृषक जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान में जुटे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत
कृषक जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान में जुटे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment