जालौन उरई-------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24) मामला उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के अंतर्गत जनपद जालौन का है जहां पर जनपद जालौन के मुख्यालय उरई से मात्र 5 किलोमीटर दूर उरई राठ मार्ग पर ग्राम मोहम्मदाबाद के पास डंपर व पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे खंदक में पलटी पिकअप के केबिन में फंस जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव स्थित मजार के पास शुक्रवार की रात मौरंग से भरे डंपर व पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप खंदक में जाकर पलट गई। पिकअप के केबिन में आटा निवासी चालक जसबिंदर (23) पुत्र हरिदास फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे डकोर कोतवाल आरके सिंह ने क्रेन व कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दुर्घटना के बाद डंपर चालक व परिचालक मौके से भाग गए। मृतक के पिता हरिदास ने बताया कि जसबिंदर उसका इकलौता पुत्र था और कुसमिलिया गांव मटर भरने पिकअप लेकर जा रहा था। एक बेटी आर्यन थी जिसकी शादी हो गई। बेटे की भी शादी तय हो गई थी अप्रैल माह में शादी होनी थी। मृतक के मां की भी दस साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इकलौते बेटे की मौत से पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
Saturday, 2 January 2021
डंपर व पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 23 वर्षीय पिकअप चालक की मौत
Tags
# जालौन उरई
Share This
About Editer
जालौन उरई
Labels:
जालौन उरई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment