शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को गोली मारकर किया घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 3 January 2021

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को गोली मारकर किया घायल


कोंच जालौन------- (रिपोर्ट- गौरव मिश्रा भारत News Nation24)  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन    घटना बीती रात की है जब नमन गुप्ता अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलाकर घर लौट रहा था तभी मारकंडेश्वर तिराहे के समीप सुधांशु अवस्थी व हिमांशु ने युवक को रोककर गाली-गलौच करते हुए शराब के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगे तभी नमन गुप्ता ने पैसे देने से मना कर दिया तभी सुधांशु ने अवैध तमंचा से युवक के पेट मे गोली मार दी।जिससे युवक घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गम्भीर को देखते हुए ग्वालियर के लिए रिफर कर दिया।युवक के चाचा ब्रजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages