जालौन/कदौरा-------: (रिपोर्ट रोहित गुप्ता भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कदौरा से ससुराल पत्नी को लेने जा रहे युवक की बाइक अन्ना मवेशियों से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर पुराना थाना निवासी रवींद्र (22) मंगलवार को ससुराल से पत्नी को लेने ग्राम खुटमिली जा रहा था। रात 9 बजे जैसे ही वह बागी गांव के विद्यालय के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक सड़क पर खड़े मवेशियों के झुंड से टकरा गई। जिससे रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे पर चिकित्सकों न मृत घोषित किया गया। सूचना पाकर कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।
पिता रंजीत ने बताया कि करीब साढ़े तीन माह पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी। पत्नी पूनम पहले रक्षा बंधन पर ससुराल गई थी। रवींद्र उसे लेने जा रहा था। रवींद्र मजदूरी करता था। मां और पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। कहना है कि अक्सर अन्ना मवेशियों के कारण सड़कों पर हादसे हो रहे हैं और गोशालाएं खाली पड़ी हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।
No comments:
Post a Comment