डीएम ने किया निर्माणाधीन प्राइवेट बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कार्य पूर्ण के लिए10 दिन का दिया अल्टीमेटम - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 August 2021

डीएम ने किया निर्माणाधीन प्राइवेट बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कार्य पूर्ण के लिए10 दिन का दिया अल्टीमेटम

उरई जालौन------:  (रिपोर्ट- रोहित गुप्ता भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के कोंच बस स्टैण्ड  में बसों के आने-जाने से जाम की स्थिति को देखते हुये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा नवनिर्मित प्राईवेट स्टैण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य के प्रगति धीमी पाये जाने पर कार्यदायी संस्था को कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बस स्टैण्ड के अंदर विद्युत पोल को शीघ्र हटाये जाने के भी अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बस स्टैण्ड के अंदर मिट्टी के ढेर को देखते हुये कहा कि इसका समतलीयकरण करते हुये इस पर खड़ंजे बिछा दिये जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुये कहा कि यह कार्य प्रत्येक दशा में दस दिन के अंदर पूर्ण कर लिये जाये जिससे मेरे द्वारा अगली बार निरीक्षण के समय सभी कार्य पूर्ण पाये जाये। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई विमलापति सहित रोडवेज के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages