पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंका - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 November 2021

पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंका

जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जहां पर एक 26 वर्षीय युवक को पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेतों में फेंक दिया उसके ही साथियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मामला बुधवार देर शाम चरवाहों ने शव पड़ा देखा तो अफरातफरी मच गई। मृतक के परिजनों पुलिस को घटना सूचना दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन थानाक्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर निवासी राजकिशोर के 26 वर्षीय बेटे सतेंद्र का लहूलुहान शव गांव के बाहर भगवानदास के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि गांव के ही छोटे साहब व शिवपाल मंगलवार रात आठ बजे पार्टी करने के बहाने सतेंद्र को घर से ले गए थे। इसके बाद से सतेंद्र का कही पता नहीं चला। बुधवार शाम चरवाहों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा, तब जानकारी मिली।मृतक के गले को धारदार हथियार से काटा गया था। गले में रस्सी का फंदा भी कसा मिला। घटना से पिता राजकिशोर, भाई शैलेंद्र, बहन रूपा बेहाल हैं। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि तहरीर पर शिवपाल, छोटे साहब पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवपाल को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। सतेंद्र की मां मुन्नी देवी ने करीब 18 वर्ष पूर्व आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सतेंद्र दो भाई हैं। शैलेंद्र बड़ा और सतेंद्र छोटा था।
पूछताछ में पता चला कि चाकू से गला रेतने के बाद हत्यारोपी जब शव को नहीं उठा सके तो गले में रस्सी बांधकर उसे करीब 200 मीटर दूर घसीटकर खेत तक ले गए। सतेंद्र व साथियों में से किसी की भी शादी नहीं हुई। आरोपी शिवपाल पूर्व प्रधान के यहां मजदूरी करता है। तीनों आए दिन शराब पीकर गांव में झगड़ा किया करते थे। उधर, चर्चा है कि सतेंद्र व छोटे साहब में रुपयों का लेनदेन भी था। इसे लेकर ही झगड़ा हुआ था। हाल ही में दो घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले के तार भी सतेंद्र की हत्या से जोड़करदेखे जा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages