अवैध असलाहो की तस्करी करते तीन गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 November 2021

अवैध असलाहो की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता जहां पर अवैध असलहा की तस्करी करते तीन को गिरफ्तार किया पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद की है। जबकि एक तस्कर मौके से भाग गया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया को अवगत कराते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि  रामपुरा थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के कंजौसा से पहले प्रस्तावित नवीन मंडी स्थल के पास से गुरुवार सुबह सूचना पर दो बाइकों से जा रहे पंकज उर्फ योगेश पोरवाल निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा, थाना भरथना, इटावा, अमित चतुर्वेदी निवासी लोहई सिरसाकलार, राजकुमार सविता निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर, थाना भरथना, इटावा को पकड़ा। जबकि यशवीर यादव निवासी नगला मूढ़ा देव थाना भरथना, इटावा मौके से भाग गया।

तलाशी में पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से तीन देसी पिस्टल 32 बोर, चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो बाइकें बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनका भागा हुआ साथी यशवीर उन्हें असलहे मुहैया कराता है। वे हथियारों को आसपास के जिलों व गैर प्रांतों में
बेचते हैं। गुरुवार को भी वह असलहा बेचने रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे देसी पिस्टल 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे। असलहा खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक नई उम्र के लड़के ही रहते थे। तमंचे भी पांच से दस हजार रुपये में बेचते थे।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज उर्फ योगेश पर कोतवाली कन्नौज, बकेवर, इटावा में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मूलचंद्र यादव, सुशील पाराशर, सिपाही आनन्द तिवारी, सुनील, शैलेंद्र, अंकित, ब्रजेंद्र, हरेंद्र आदि रहें।

No comments:

Post a Comment

Pages