मोहल्ला पहलवानबाड़ा में दो फरवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। सफाई कर्मचारी सुरेश बाल्मीकि ने आरोप लगाया था कि अधिशाषी अधिकारी ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। मना करने पर मारपीट की गई। विरोध में सफाई कर्मचारियों ने पालिका में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुन्नालाल धानुक को ज्ञापन भेजा था। इसे संज्ञान लेते हुए सोमवार को आयोग के उपाध्यक्ष मुन्नालाल धानुक पीड़ित का पक्ष जानने और पालिका में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। पक्ष सुन कार्रवाई का दिया आश्वासन
जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन नगर पालिका ईओ पर सफाई कर्मचारी से अभद्रता के मामले की जांच करने पहुंचे आयोग के उपाध्यक्ष ईओ के गायब रहने पर नाराज हुए। साथ ही समीक्षा बैठक भी नहीं हुई। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री व मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कहा, प्रोटोकाल तक का पालन नहीं करना अधिकारी की मानसिकता दर्शाता है।
No comments:
Post a Comment