ग्राम बस्तेपुर निवासी कुंजा देवी, मायके जाने के लिए कह रही थी, लेकिन पति भोला सिंह ने उसे यह कहकर जाने से रोक दिया कि आज मोटरसाइकिल की सर्विस करा लें, इसके बाद मंगलवार को वह खुद उसे लेकर चलेगा। भोला सिंह के अनुसार पत्नी आज ही जाने की बात पर अड़ गई। इसे लेकर कहासुनी हो गई। बाद में आवेश में आकर पत्नी कुंजा ने खुद को कमरे में बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पत्नी को फांसी पर लटके देख भोला सिंह के होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। दारोगा मुकेश कुमार सिंह तथा उप निरीक्षक भरत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर वालों के सहयोग से शव को उतारा। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है, कि किन हालातों के चलते उसने खुदकशी की है। फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
जालौन उरई------------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद ग्राम बस्तेपुर में एक महिला को पति ने मायके जाने से रोका तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटके शव को नीचे उतारा। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ भी की।
No comments:
Post a Comment