एनएच 27 पर होटल के पास पुलिया के नीचे मिला 27 वर्षीय युवक का शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 16 March 2020

एनएच 27 पर होटल के पास पुलिया के नीचे मिला 27 वर्षीय युवक का शव

जालौन उरई --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शहर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर होटल के पास पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला। मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। इसे देखकर लगता है कि किसी ने हत्या के बाद शव यहां फेंका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों के अलावा आसपास के जनपदों में भी फोटो गश्ती जारी कर दी है।

NH27 पर ज्योनार होटल के पीछे पुलिया के पीछे सुबह बहुत तेज दुर्गध आने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पूरी से सड़ चुका था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। चेहरा बुरा तरह से कुचला हुआ होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। वह लाल-नीली चेकदार शर्ट व ब्राउन कलर बेल्ट के साथ काला पैट पहने था। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कहीं से अगवा कर उसकी हत्या की गई है। इसी नजरिए से पुलिस तफ्तीश कर रही है। प्रारंभिक जांच तहकीकात के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा का कहना है कि शिनाख्त न हो पाने की स्थिति में अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह साफ होगी। फिलहाल किसी भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages