जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय से मात्र 30 किलोमीटर दूर ग्राम मोहाना निवासी फसल के सहारे बैंक का कर्ज अदा ब बेटी की शादी करने के अरमान संजोए किसान को बारिश-ओलावृष्टि ने ऐसा आघात दिया कि उसकी मौत हो गई। मोहाना गांव निवासी किसान खेत में चने की पैदावार कम देख कर गिर पड़े और फिर नहीं उठ पाए। एसडीएम ने जांच के लिए लेखपाल को भेजा।
58 वर्षीय किसान जगमोहन पाल के पास तीन एकड़ जमीन है। उन्होंने चना-मटर की फसल बोई थी। उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सारी फसल खराब हो गई थी। सोमवार दोपहर वह चने की बची फसल की थ्रेसरिग करा रहे थे। थ्रेसरिग के दौरान बेहद कम पैदावार देख किसान को सदमा लगा और वह वहीं गिर पड़े।
सूचना पर पहुंचे घर वाले आननफानन उन्हें अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इससे तीनों बेटों हरीपाल, सुरेश व श्रीपाल का हाल बेहाल हो गया।
जून में पुत्री की होनी थी शादी
No comments:
Post a Comment