जालौनपुलिस की गिरफ्त में 25000 का वांछित इनामी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 23 March 2020

जालौनपुलिस की गिरफ्त में 25000 का वांछित इनामी

जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड मामला जनपद जालौन की ग्राम आटा क्षेत्र का है यहां 19/ 3/ 2020 को बादी श्रीमती विचार देवी पत्नी श्री बलिराम यादव निवासी ग्राम करमेर ने पुलिस को तहरीर दी की नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र स्वर्गीय श्री छोटेलाल निवासी करमेर ने उनके पति को गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर गोली मार दी जिससे बादी का पति खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया वादी ने अभियुक्त के खिलाफ आटा थाना में मुकदमा दर्ज कराया था अभियुक्त घटना के दिन से ही फरार चल रहा था अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने ₹25000 का इनाम अभियुक्त पर घोषित किया था अभियुक्त पर पहले से ही जनपद जालौन में 376 के तहत अपराधिक मुकदमा दर्ज है और अभियुक्त को 10 साल की कारावास बाद ₹10000 जुर्माना लग चुका है अभियुक्त आर्म्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है अभियुक्त जेल से बेल पर बाहर था इस बीच उसने इस घटना को अंजाम दिया । 
  रविवार को शाम 5:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ए के सिंह,सीओ कालपी राहुल पांडेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आटा  जीतेंद्र सिंह यादव  और  उप निरीक्षक  प्रदीप कुमार  थाना आटा  उप निरीक्षक  रामप्रकाश  थाना आटा  कॉन्स्टेबल  गौरव यादव  थाना आटा  कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह  थाना आटा कॉन्स्टेबल  विकास कुमार  थाना आटा महिला कॉन्स्टेबल संध्या यादव  थाना आटा  महिला कांस्टेबल  रमाकांती थाना आटा  आरक्षी  चालक  अनिल कुमार  थाना आटा अभियुक्त को जालौन के थाना आटा क्षेत्र के  अजनारा रोड पुलिया से 100 मीटर दूर अजनारा हाईवे के किनारे से गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा एक खोखा कारतूस दो जिंदा कारतूस 315 बोर के मिले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages