प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी शिवपाल सिंह पीएसी जवान हैं। सोमवार को पत्नी रामकली छत से गिरकर चुटहिल हो गई थीं। सबसे छोटा बेटा वीरू व बड़े बेटे देवेंद्र की पत्नी केतन उन्हें स्कार्पियो से इलाज के लिए उरई ले जा रहे थे। लमसर गांव के समीप धमना मोड़ के पास पहुंचते ही स्कार्पियो से चालक शिवकुमार ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग दब गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुटे और बाहर निकाला। सिपाही अवनीश कुमार व प्रहलाद ने घायल रामकली, बहू केतन, बेटे वीरू और शिवकुमार को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान रामकली की मौत हो गई। जबकि तीनों की हालत स्थिर बताई जाती है। सूचना मिलते ही मंझला बेटा नरेंद्र भी अन्य स्वजनों के साथ अस्पताल पहुंच गया।
जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा कालपी छत से गिरने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए उरई ले जा रहे लोगों की तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर कई पलटी खाने से कार में सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घायलों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment