ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत अन्य पुलिसकर्मी जख्मी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 5 May 2020

ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत अन्य पुलिसकर्मी जख्मी

जालौनउरई ----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन लापरवाही का परिचय देते हुए एक ट्रक चालक ने  पुलिस वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे  एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस जवानों से भरे सरकारी वाहन में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन का चालक व दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार चंदेल ने घायल चालक व सिपाहियों को यूपी 112 पुलिस की मदद से राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। जहां चालक की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत पुलिस ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के क्रेन मंगवाकर ट्रक को किनारे कराया, तब कहीं जाकर जाम खुला।
मिर्जापुर से ट्रेनिंग लेकर झांसी पुलिस लाइन लौट रहे 12 पुलिस कर्मियों के ट्रक में शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबे के पास कानपुर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पुलिस वाहन का चालक कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, सिपाही उदयभान सिंह और शारदा नारायण तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि अन्य सिपाही मामूली रूप से चुटहिल हुए। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी ने घायल पड़े सिपाहियों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं उपचार के दौरान पुलिस वाहन के चालक कांस्टेबल वीरेंद्र की गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घायल दोनों सिपाहियों को झांसी भेज दिया गया। वहीं पुलिस लाइन झांसी में तैनात एसआई रामकृपाल सिंह ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक मोहम्मद इश्तियाक निवासी अमेठी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं मृतक वीरेंद्र माती जनपद कानपुर देहात का बताया जा रहा है।
हाइवे पर दो ट्रक भिड़े लगा जाम
उरई-------: मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे दो वाहनों की भिड़ंत से चीख पुकार मच गई। पुलिस वाहन में सवार 12 पुलिस कर्मियों को कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। फिर अपने गो लाथियों व चालक को ूलहूलुहान देखकर अफरा तफरी मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क पर खड़े होने से हाइवे पर दोनों ओर से आने जाने वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम लग गया। हाईवे चौकी प्रभारी जीतेंद्र चंदेल ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर एक दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।


No comments:

Post a Comment

Pages