उरई में सब्जी बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव संख्या बढ़ाकर हुई 9 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 6 May 2020

उरई में सब्जी बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव संख्या बढ़ाकर हुई 9

जााालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  कोरोना वायरस संक्रमण  ने अब जनपद जालौन में पैर पसार लिए हैं जनपद में कोरोना संक्रमित निकलने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में  अब कृष्णा नगर उरई में जो महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी उनके यहाँ एक सब्जी बेचने वाला कोरोना पॉजिटिव निकला है।  उसका 4 मई को सेम्पल भेजा गया था।  जिसकी  रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। अब जनपद में  कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 9 हो गयी है।
मालूम हो कि उक्त महिला का बेटा व बेटी की पहले ही पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। साथ उसी नर्सिंगहोम में भर्ती एक महिला का पति भी पॉजिटिव निकला था। अब उक्त महिला के बेटा व बेटी के अलावा उनके घर सब्जी देने वाले की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 पहुंच चुकी है। जनपद में रोज कोरोना संक्रमित की बढ़ रही संख्या से लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।

No comments:

Post a Comment

Pages