पत्नी के वियोग में पति फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 5 May 2020

पत्नी के वियोग में पति फांसी पर झूला मौत


जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद मुख्यालय उरई से  एनएच 27 पर  मात्र 20 किलोमीटर दूर  आटा के संधि में  एक पति  पत्नी के मायके से ना आने पर  फांसी पर झूल गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई आटा मायके से पत्नी के न आने से दुखी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन से युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका होने से सड़ गया था। पड़ोसियों की सूचना पर जब कुछ दूर मंदिर में रहने वाले पिता घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि पत्नी के न आने पर युवक ने आत्महत्या की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संधि निवासी लालता पाल का इकलौता बेटा मंगल सिंह (36) कुछ दिनों से पत्नी रचना के मायके से न आने से परेशान था। मंगलवार सुबह अचानक उसके घर से दुर्गंध आने लगी। जिस पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पिता व पुलिस को दी। पिता गांव के बाहर स्थित मंदिर में रहते हैं। सूचना पर पहुंचे पिता ने जब कमरे में जाकर देखा तो मंगल का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतक की सास बीमार थी, जिस कारण उसकी पत्नी डकोर स्थित गांव बरसार गई है और मां के स्वस्थ न होने से लौट नहीं रही थी। मंगल के दो बच्चे नंदी (6), बेटी नंदनी (5) भी हैं। पति के मौत की खबर मिलने पर पत्नी भी भाई के साथ आटा पहुंची। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर ही आगे की लिखापढ़ी की जाएगी। मृतक के पास लगभग एक बीघा खेती थी और वह मजदूरी भी करता था।


No comments:

Post a Comment

Pages