जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन ग्राम धनौरा विकासखण्ड नदीगांव में पूर्व में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है एवं पूर्व में वृद्धाआश्रम उरई में दो व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाये गये थे, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में वृ़द्धाआश्रम के 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट और कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही पूर्व में नया पाठकपुरा उरई के व्यक्ति की रिपोर्ट झाँसी में कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है एवं पूर्व में कोच के गाखेल नगर कोंच में एक महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में आज दिनांक 19.06.2020 के सायं को 06 नये केस और आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 135 हो गयी है, जिसमें से 06 व्यक्ति मृत हो गये एवं 54 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 75 है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment