जालौन उरई-------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्रि के प्रारंभ होने से पहले देवी मूर्ति रखने के लिए देना होगा शपथ पत्र और नियमों का हर हाल में करना होगा पालन प्रसाद वितरण करने वाला हाथ का नहीं करेगा इस्तेमाल एक बड़ा सा बर्तन से कोविड-19 के पालन करते हुए प्रसादी वितरण का कार्य किया जाएगा इतना ही नहीं बोर्ड लगाना होगा पूरा एरिया सैनिटाइज करना पड़ेगा और मास्क प्रत्येक व्यक्ति को पहनना जरूरी होगा
उक्त बात नगर मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने आज कोतवाली के सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से कहीं उन्होंने कहा कि कोविड-19 का दौर चल रहा है इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए अगर कोई नियम का विरोध करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने यह भी कहा जो मूर्ति की स्थापना करना चाहते हैं वह अपना शपथ पत्र में सोशल डिस्टेंस के लिए पंडाल में जमीन के ऊपर पर गोले बनवाएं और जिसकी दूरी 1 मीटर से कम ना हो इतना ही नहीं मूर्ति पूजन में 100 लोगों से अधिक एकत्रित ना हो वही मूर्ति की स्थापना जो नियम दिए गए हैं उसके अनुसार की जाए इन सब नियमों का पालन आपको covid-19 से सुरक्षित रखेगा समय-समय पर पंडालों की निगरानी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जो लोग मूर्ति रखने की परमिशन नहीं लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें गुटका सुपारी सिगरेट आदि का प्रयोग पंडाल में ना करें पंडाल के आसपास थूकने का प्रयास भी ना किया जाए अन्यथा की स्थिति में उनसे जुर्माना वसूला जाएगा स्वच्छता रखने की जिम्मेदारी जो समिति द्वारा मूर्ति स्थापना की जा रही है उनकी होगी अग्निशामक द्वारा एनओसी लेना पड़ेगा इन सब नियमों का पालन करना जरूरी होगा बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर संतोष कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जेपी पाल एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल थे
Wednesday, 14 October 2020
लगाना होगा बोर्ड देवी पंडाल में बिना मास्क नहीं मिलेगी इंट्री - सदर कोतवाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24

No comments:
Post a Comment