डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि एसडीएम, एआरटीओ उन रास्तों पर चेकिग करें जहां से मौरंग ले जाने वाले वाहन निकलते हैं। कोई भी वाहन ओवरलोडेड मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाए। जनपद से कोई भी वाहन ओवरलोडेड नहीं निकलना चाहिए। इसके साथ ही अधिकारियों का दायित्व है कि खनन घाटों पर निगरानी करते रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि खनिज विभाग राजस्व वसूली पर भी ध्यान दे। इस दौरान खनिज अधिकारी रंजीत कुमार निर्मल, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जालौन उरई----------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनिज से संबंधित बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हालत में ओवरलोडिग नहीं होनी चाहिए। जिन वाहनों को पकड़ा जाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही खनन घाटों पर भी अधिकारियों की पैनी निगाह होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment