उक्त घटना से आपको अवगत कराते चलें कि करीब तीन हजार लोगों की आबादी वाला हिगुटा गांव के बाहर से हाईटेंशन लाइन निकली है। शुक्रवार सुबह तेज हवा चलने से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और पास ही रखे गांव में विद्युत सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे पूरे गांव के घरों में हाईवोल्टेज सप्लाई हो गया। अधिक करंट देख बालाराम अहिरवार के 26 वर्षीय पुत्र रवींद्र अहिरवार ने आपूर्ति बंद करनी चाही तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट से चिपकने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता बालाराम ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गए। उनका हाथ जल गया। इसी तरह गांव के संतोष कुमार, अनुष्का देवी, सिया राजा, विश्राम सिंह, रामेंद्र सिंह, साक्षी गुर्जर समेत कई लोग करंट से झुलस गए। इनकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे नायब तहसीलदार संजय कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो जरूरी सहायता शासन की ओर से दिलाई जा सकती है वह अवश्य दिलवाई जाएगी। उनके साथ कैलिया थानाध्यक्ष विनय दिवाकर, सत्यपाल यादव मौजूद रहे। करंट की ही चपेट में आने से गांव में ठाकुर दास का भैंसा मर गया जबकि कई जानवर घायल हो गए
फुंक गए 300 घरों के लाखों के उपकरण
हाईटेंशन लाइन के करंट से पूरे गांव के करीब 300 घरों के विद्युत उपकरण जल गए। घरों में फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी, बल्ब समेत मोबाइल, चार्जर आदि जल गए। विभाग की लापरवाही से होने वाले नुकसान को लेकर गांव वालों ने अधिकारियों के सामने गुस्सा भी जताया। वहीं अधिकारियों ने क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन देकर शांत करा दिया। ग्राम हिगुटा में विद्युत आपूर्ति का न्यूट्रल का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर के पास लगे जंफर पर गिर जाने से 400 वोल्ट का करंट घरों पर पहुंच गया जो भी मदद की जा सकती है वह विभाग द्वारा दी जाएगी। जांच हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे घटी है।
- गौरव कुमार, एसडीओ
No comments:
Post a Comment