चौकी इंचार्ज ने की चाट विक्रेता के साथ मारपीट एकजुट हुए व्यापारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 12 August 2020

चौकी इंचार्ज ने की चाट विक्रेता के साथ मारपीट एकजुट हुए व्यापारी


 जालौन उरई--------( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क जालौन) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए चौकी इंचार्ज ने एक चाट विक्रेता के साथ मारपीट कर दी जिससे नाराज हुए व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया व चौकी इंचार्ज के साथ कार्रवाई की मांग की  जनपद जालौन के कालपी कस्बे मुख्य बाजार टरननगंज में चौकी इंचार्ज ने एक चाट विक्रेता की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया एससी के मामले में चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर गुरुवार से बाजार बंद कर दिया जाएगा। उधर चौकी इंचार्ज ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य बाजार में पिछले एक दशक से भूप सिंह कुशवाहा चाट बिक्री का ठेला लगाते हैं । भूप सिंह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बुधवार को दिन में लगभग एक बजे बाजार चौकी इंचार्ज कमल प्रताप उसकी चाट के ठेले पर आए और फ्री में चाट खिलाने को कहा, मना करने पर चौकी इंचार्ज भड़क गए व उसकी मौके पर ही लाठी से जमकर पिटाई व गालीगलौज की। बाजार में चाट विक्रेता की आकारण पिटाई से व्यापारी भड़क गए।
व्यापारी नेता सुरेंद्र मिश्रा उर्फ बल्लू महाराज व व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे व चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली के विरोध में तीखा आक्रोश जताया व कई आरोप लगाए। मौके पर मौजूद एसएसआई दिनेश कुरील ने किसी प्रकार व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारी नेताओं ने मामले की जानकारी एसपी यशवीर सिंह को भी दी है। व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा आदि व्यापारी नेताओं ने चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार से बाजार बंद करने की घोषणा की है।
उधर बाजार चौकी इंचार्ज कमल प्रताप का कहना है कि बाजार में गोल चौराहे पर जहां चाट का ठेला लगा था वहां रास्ते पर बारिश की वजह से जलभराव था जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही थी, कई राहगीरों ने रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत भी की थी, इसी के चलते चाट विक्रेता से कहा था कि चाट के ठेले को आगे पीछे कर लो जिससे रास्ता अवरुद्ध न हो। व्यापारियों के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages