जालौन उरई --------: (report- Ashis Pathak Bharat News Nation 24 network) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नगर व क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।। शहर के ऑफिसर कॉलोनी रोड मां आनंदश्वरी दिव्य धाम की भव्य सजावट की गई अखंड रामायण का पाठ भी कराया गया 12 अगस्त को रात 12:00 बजे शुभ मुहूर्त हुआ वैसे ही झांकियों के पट खोल दिए गए और कृष्ण भक्तों ने जन्मोत्सव मनाया। जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ वैसे ही आकाश पटाखों की आवाजों से गुंजायमान हो गया श्रीकृष्ण को खीरा, केला मिश्रित पंजीरी व पंचामृत का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्म खीरा से करवाया गया व झांकियों के पट खोल दिए इसके बाद माताओं बहनों ने भजन कीर्तन का रसपान किया इसके साथ ही प्रसाद का वितरण हुआ पंडित आशुतोष पाठक ने भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव में गीत गाए व नृत्य किया शहर के इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर पर भव्य सजावट की गई। जालौन नगर के द्वारिकाधीश मंदिर, बंबई वाला मंदिर के अलावा क्षेत्र के मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। चौकी पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, सारंगपुर रोड स्थित पतंगेश्वर मंदिर पर भी आकर्षक सजावट की गई। इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। घरों में बच्चों ने कृष्ण, बलराम, सुदामा और राधा की वेशभूषा में जन्मोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया।
Wednesday, 12 August 2020
शहर के मां आनंदेश्वर दिव्य धाम में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment