19 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत कोतवाल बोले मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 12 August 2020

19 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत कोतवाल बोले मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है

 जालौन उरई-----: report Ashish Pathak Bharat News Nation 24 network Jalaun उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक   महामारी कोरोना वायरस संक्रमण  कोविड-19 के चलते  19 वर्षीय युवक ने किसी मानसिक तनाव मे  फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल बोले, युवक शराब का लती था। इसके अलावा मामला प्रेम प्रसंग का भी लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के  अंतर्गत मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अजय (19) पुत्र रामबाबू परिहार ने सोमवार देर रात नशे की हालत में घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली । देर रात जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो आनन फानन में उसे फांसी से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज रामबीर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि युवक शराब का लती था। वहीं पास पड़ोस के लोग प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे है। फिलहाल युवक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है, जो भी मामला सामने आएगा। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages