जालौन आटा ------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कानपुर झांसी हाईवे एनएच 27 पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने बताया कि सड़क पार करते वक्त हादसे की आशंका लग रही है, फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
हाईवे स्थित संकट मोचन मंदिर के पास मंगलवार की रात 9 बजे के आसपास हाईवे पर लहूलुहान युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी।
उसके कपड़ों की जेब में मिले मोबाइल से उसके एक रिश्तेदार से बात करने पर पता चला कि मृतक राजपुर, कानपुर देहात का रहने वाला था। मृतक का नाम भोले उर्फ रामलखन (32) पुत्र मोतीलाल बताया गया। रिश्तेदार के मुताबिक भोले किसी रिश्तेदारी में उरई गया था। वग घर पर ही रहकर परिवार के साथ खेती किसानी करता था। वहीं दूसरी घटना में ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
उरई जालौन------: ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुरालपक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसआई रामवीर सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसका उपचार भी चल रहा था।
मध्यप्रदेश के जिला भिंड के मिहोना निवासी असलम (35) पुत्र करामात की ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजगदेवपुर में हैं। वह दो दिन पहले ससुराल आया था। सोमवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। ससुरालियों को जब जानकारी हुई तो वह आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस को ससुर रफीक ने बताया कि असलम को मिर्गी का दौरा आता था। इसका इलाज भी चल रहा था। वहीं सूचना पाकर उसके घर के लोग भी आ गए। फिलहाल पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
No comments:
Post a Comment