ग्राहक बनकर आए शातिर दो लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 1 December 2020

ग्राहक बनकर आए शातिर दो लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर


 जालौन कदौरा------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कदौरा कस्बे के सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो टप्पेबाज दो लाख मूल्य के जेवर ले उड़े। टप्पेबाज जेवर चुराते सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने दुकान जाकर जांच की। टप्पेबाजी की तलाश की जा रही है।
कदौरा निवासी शिवम सोनी की ओम ज्वैलर्स नाम से जेवरों की दुकान है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दो युवक दुकान पर आए और विवाह के लिए सोने-चांदी के गहने दिखाने को कहा। उनके सामने 24 से अधिक सोने के पेंडल, नथुनी रखकर शिवम दूसरे ग्राहकों से बात करने लगा। इसी बीच युवक चकमा देकर जेवर का बाक्स ले उड़े। शिवम ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, उसमें युवक जेवरात ले जाते दिखे। शिवम की सूचना पर पुलिस ने दुकान पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। व्यापार मंडल के धर्मेंद्र विश्वकर्मा और सराफा बाजार के मनोज सोनी ने पुलिस ने जल्द खुलासे की मांग की है।
तमिल में भी बात कर रहे थे टप्पेबाज
शिवम ने बताया कि टप्पेबाज बीच-बीच में आपस में तमिल भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस अब ऐसे लोगों को भी तलाश रही है, जो कि होटल में काम करते हैं या फिर सड़क किनारे टेंट लगाकर रहते हैं।
चार माह पूर्व हुई ऐसी ही वारदात
इसी तरह चार माह पहले मुख्य बाजार स्थित सराफ राजेश सोनी की दुकान से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार किए थे। वारदात सीसी कैमरे में कैद थी। पुलिस अब उन टप्पेबाजों से इस वारदात का मिलान कराएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages