राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी महासभा के तत्वधान में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा का कार्यक्रम संपन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 5 February 2022

राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी महासभा के तत्वधान में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा का कार्यक्रम संपन्न

उरई /जालौन--------:( रिपोर्ट रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय  उरई शहर मेंआज राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी महासभा के तत्वाधान में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित एवं पूजा वंदना सरस्वती वंदना का कार्यक्रम किया गया । जिसमें बुंदेलखंड प्रभारी श्रीमती रेखा सोनकिया एवं बुंदेलखंड संस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी प्रभात त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष प्रज्ञा दुबे, जिला महिला संगठन प्रभारी अमृता सक्सेना, जिला महासचिव गीता दीक्षित, जिला सचिव रचना त्रिवेदी, एवं नगर मंत्री बीवी द्विवेदी एवं जिला संगठन मंत्री संदीप दुबे आदि समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। बसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मां सरस्वती की वंदना और आये हुये गणमान्य व्यक्तियों ने अपने सुर संगीत से इस समारोह को और भी सुंदर माहौल में परिवर्तित कर दिया । बुंदेलखंड महामंत्री सरिता कुशवाहा, नगर मंत्री बेबी दुबे, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष मोहिनी पांचाल, जिला महामंत्री संध्या चौहान, जिला मंत्री आरती गुप्ता सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages