महिलाओं ने पुलिस पर लगाया घर में घुसकर अभद्रता का आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 3 December 2020

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया घर में घुसकर अभद्रता का आरोप

जालौन कोंच --------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  कोच थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरवर नगर की महिला ने सिपाहियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की हैै। पुलिस का कहना है कि जुए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था, अभद्रता करने के आरोप गलत हैं।
गुुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे कुछ सिपाहियों ने सादे कपड़ों में गिरवर नगर इलाके के घर में छापा मारा था। सिपाहियों के छापे के बाद उक्त घर की मुखिया ने पत्र देकर बताया कि लगभग साढे़ बारह बजे घर में अंदर थी और बेटी खुले बाथरूम में नहा रही थी। तभी पांच सिपाही घर के अंदर घुसे और गालीगलौज कर लगे। मना करने पर सिपाहियों नेे बेटी को बुरी नीयत से देखा और घर के बाहर चले गए। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रभारी कोतवाल उदयभान गौतम का कहना है कि उक्त महिला के घर में जुआ खेलेे जानेे की सूचना मिली थी जिस पर सिपाहियों नेे छापा मारा था, लेकिन अभद्रता नहीं की।

No comments:

Post a Comment

Pages