सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 1 December 2020

सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या

हमीरपुर  ------: रिपोर्ट भारत News Nation 24 मामला जनपद हमीरपुर के मुख्यालय हमीरपुर का है जहां पर  सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गोली मारकर आत्महत्या कर ली इस मामले में उनकी पत्नी ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं जिलाध्यक्ष के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार में सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
शहर के पुराना यमुना घाट मोहल्ला निवासी  सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर घर के स्टोर रूम में अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी विनीता ने घटना के बाद कुरारा व राठ के युवकों पर पति का उत्पीड़न किए जाने की बात कहीं थी। आरोप के बाद विनीता ने उक्त युवकों को मौके पर बुलाकर पूछताछ करने की जिद की थी। तब कहीं ढाई घंटे के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी थी।
मगर इस मामले में उन्होंने मंगलवार शाम तक कोतवाली में किसी ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया मृतक के चाचा रामबाबू विश्वकर्मा निवासी चुरखी जालौन ने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच  वजे यमुना नदी स्थित शमशान घाट पर जिलाध्यक्ष का अंतिम संस्कार किया गया। कोई आपसी विवाद हो सकता है
घटना के कारणों को लेकर चर्चा है कि संजय काफी दिनों से परेशान थे। उनकी पत्नी विनीता ने कई सपा नेताओं पर परेशान करने की बात कही थी, लेकिन तहरीर नहीं दी है। ऐसे में पारिवारिक विवाद होने की बातें सामने आ रही हैं। घटना वाले दिन मृतक ने पत्नी से कई बार कहा था कि वह आज शाम तक के मेहमान हैं। चर्चा है कि संजय मिलनसार व्यक्ति थे। ठेकेदारी करने के साथ पहली बार राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था। बीते 26 नवंबर तक वह सोशल मीडिया पर लोगों को पोस्ट करते रहे थे, लेकिन इसके बाद उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। उन्होंने किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी प्रकार का विवाद नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे कोई दूसरा कारण हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages