महिला ने ससुरालियों पर घर से निकालने का लगाया आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 3 December 2020

महिला ने ससुरालियों पर घर से निकालने का लगाया आरोप

जालौन कोंच------: (रिपोर्ट  आशीष पाठक भारत News Nation 24)दहेज के लिए बहू को घर से निकालने का आरोप कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरावती निवासी संतोष पटेल की पुत्री काजल ने बृहस्पतिवार को पुलिस को पत्र देकर बताया कि विवाह 29 जून 2020 को ग्वालियर निवासी संजीव के साथ हुआ था और विवाह में पिता ने 18 लाख रुपये सहित काफी सामान दान दहेज दिया था, लेकिन अतिरिक्त दहेज के रूप में एसयूवी कार के लिए 10 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। बताया कि ससुरालियों ने गालीगलौज व मारपीट कर 30 नवंबर को घर से बाहर निकाल दिया, जिससे मजबूरन पिता के घर पर रह रही है। काजल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

Pages