उरई --------: (report- Vinay Panchal Bharat News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय स्थित उरई से चित्टफंड कंपनी संचालक कई लोगों से लाखों रुपये जमाकर भाग गए। लोगों ने तहरीर शहर कोतवाली में दी। पुलिस ने संचालक सहित दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के शिवकुमार और विजयनगर मोहल्ले के अरविंद कुमार अवस्थी ने तहरीर देते हुए बताया कि जेल रोड पर संचालित सहज एग्रो परपच कोआपरेटिव लिमिटेड सोसाइटी के संचालक ग्वालियर के डबरा निवासी कमलेश राजौलिया ने लोगों को रुपये दोगुना होने का झांसा देकर 20-20 लाख रुपये जमा कराए थे।तय समय के बाद भी कंपनी ने रुपये वापस नहीं किए और भाग गई। पुलिस ने संचालक समेत दस लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Thursday, 3 December 2020
चिटफंड कंपनी के संचालक सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Tags
# जालौन उरई
Share This
About Editer
जालौन उरई
Labels:
जालौन उरई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment