जालौन उरई ---------:(रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन में महिलाओं पर हो रहे अपराध को नियंत्रण में लाने के लिए महिला दिवस पर नगर को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल तरीके से इसका लोकार्पण करेंगे। महिला पुलिस चौकी के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने पूर्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया था। अब महिलाओं के प्रति अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनपद में महिला पुलिस चौकी खोली जा रही है। जनपद में महिला पुलिस चौकी खोलने के लिए जालौन का चयन किया गया है। इसके लिए कोतवाली में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कोतवाली में स्थित अतिथि गृह में महिला पुलिस चौकी खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चौकी के लिए एसपी यशवीर सिंह ने स्टॉफ की तैनाती कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि महिला पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में तैनात की गई नीलम सिंह ने कोतवाली में अपनी आमद करा ली है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस चौकी के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
No comments:
Post a Comment