जालौन------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन ग्वालियर से लौट रहे मां बेटे की बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम सिहारी चेलापुर निवासी अनुराग सिंह उर्फ रामू गुरुवार की देर शाम अपनी मां सुनीता सिंह के साथ ग्वालियर से बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
ग्राम परधानी के पास रात करीब आठ बजे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुनीता सिंह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुराग सिंह उर्फ रामू बाइक से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सुनीता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अनुराग सिंह का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अनुराग से परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment