थाना स्तर पर महिला सुरक्षा समिति का गठन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 4 March 2021

थाना स्तर पर महिला सुरक्षा समिति का गठन

कोंच जालौन _-------:(रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में घरेलू या अन्य तरह की हिंसा अथवा किसी अन्य मसले को लेकर पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा संरक्षा को लेकर शासन के निर्देश पर इलाके की ऐसी महिलाओं जो सामाजिक तौर पर सक्रिय हैं, को लेकर थाना स्तर पर महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बलिराज साही की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने ऐसी घटनाओं को लेकर सहयोग करने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। कोतवाली लेवल पर बनाई गई सुरक्षा समिति में समाज के विभिन्न तबकों और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं महिलाओं को जोड़ कर उन्हें अपने आसपास घटने वाली घटनाओं को लेकर सजग रहने के लिए कहा गया।
समिति में सभासद कृष्णा झा, प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया, अधिवक्ता अलीशा सई, उप प्राचार्य डॉ. नीता रेजा, प्रीति वर्मा, पूनम वर्मा, निधि, अभिलाषा, ज्योति वर्मा, राधा वर्मा, पूर्व सभासद मीरा चंदेरिया, भाजपा नगर मंत्री अर्चना सोनी, संगीता पटेल, प्रियंका गिरवासिया, हेमलता सोनी, अंशूदेवी, प्रियंका वर्मा को शामिल किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages