जालौन माधौगढ़-------: (रिपोर्ट -शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एक ही समुदाय के प्रेमी युगल ने सीओ कार्यालय परिसर में चल रही पंचायत के दौरान ही डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। इस घटना से मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस और परिजन दोनों को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। जहां हालात में सुधार होने के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। हालांकि सीओ शाहिदा नसरीन ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले रामपुरा कस्बा निवासी एक ही समुदाय के युवक-युवती घर से एक साथ भाग गए थे। युवती के परिजनों ने सीओ से मामले की शिकायत की थी। काफी खोजने के वाद प्रेमी युगल जोड़े को परिजनों ने राठ से पकड़ लिया। बुधवार की शाम युवक-युवती को लेकर परिजन सीओ परिसर आ गए। वहां दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में युवती के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। पंचायत में युवती को सुधार गृह भेजने व युवक को जेल भेजने की बात कही गई। निर्णय सुनते ही प्रेमी युगल ने डाई पी ली। डाई पीने की खबर सुनकर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने प्रेमी युगल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, पता किया जा रहा है।
Thursday, 5 August 2021
Home
माधौगढ़
सीओ कार्यालय परिसर में चल रही पंचायत के दौरान प्रेमी जोड़े ने डाई पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
सीओ कार्यालय परिसर में चल रही पंचायत के दौरान प्रेमी जोड़े ने डाई पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment