महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर किया वायरल दो पर मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 5 August 2021

महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर किया वायरल दो पर मुकदमा दर्ज

जालौन-----:( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सरावन मैं महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने विरोध किया। तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी। इस बीच मानसिंह निवासी रुपापुर थाना गोहन, रामदेव निवासी खडग़ुईपुरवा थाना सिरसाकलार ने उसके साथ मेलजोल बढ़ा कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages