यमुना नदी के उफान से 24 गांव में भरा पानी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 5 August 2021

यमुना नदी के उफान से 24 गांव में भरा पानी

 उरई जालौन------:रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के माधौगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश व कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वही सिंध, पहुज, क्वारी नदी से आ रहे पानी ने यमुना नदी में पानी का ठहराव हो गया है। इस कारण एक बार फिर से निचले क्षेत्र के 24 गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने मौका मुआयना किया।
तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घर छोड़ देने के निर्देश दिए हैं। 6 नावों के साथ साथ 12 लेखपालों को तैनात कर दिया गया है। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी उफान पर है। वही सिंध, क्वारी, पहुज, नदी का पानी यमुना में गिरने से यमुना का पानी में ठहराव सा हो गया है। जिससे निनावली, सिदधपुरा, कदमपुरा, नरौल, बैरा, डिकौली, भैलावली, मिर्जापुर, चांदनपुरा सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को बाढ़ की आशंका के चलते धड़कने तेज हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages