झाड़ू व्यापारी से 50 हज़ार की टप्पे बाजी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 24 January 2022

झाड़ू व्यापारी से 50 हज़ार की टप्पे बाजी

 उरई जालौन----------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के मुख्यालय उरई का है जहां पर  भरे बाजार में दुकानदार से टप्पेबाजी कर किशोर 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। सूचना पर एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घंटाघर चौराहे पर कैलाश गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता की झाड़ू की दुकान है।

घटना से आपको अवगत कराते चला कि सोमवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे उन्हें कोई 50 हजार रुपये पॉलीथिन में देकर गया। कुछ ही देर में वहां एक नीली जैकेट पहनकर 15-16 साल का एक किशोर आया और उनसे बात करने लगा। अचानक उनसे कुछ रुपये गिरने की बात कही, जैसे ही वह रुपये देखने के लिए नीचे झुके किशोर दुकान पर 50 हजार रुपये रखी पॉलीथिन लेकर भाग निकला। कैलाश गुप्ता के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन भीड़भाड़ होने की वजह से उसे पकड़ नहीं सके। और आरोपी किशोर मौनी बाबा मंदिर की ओर भाग गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। जानकारी उच्चाधिकारियों को देने पर कुछ ही देर में एएसपी राकेश सिंह और सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।

आसपास की दुकानों के दिखवाए जा रहे सीसीटीवी
घटना के बाद पहुंचे एएसपी और सीओ ने घटनास्थल के आसपास लगी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए हैं। साथ ही मौनी बाबा मंदिर के आसपास मोहल्लों में भी पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages