उरई/जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 112 नए कोरोना संक्रमित आए है। इसमें एक थानेदार भी शामिल है। अब सक्रिय केसों की संख्या 404 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 11,19,118 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 12,027 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 11,421 ठीक हो चुके हैं। जबकि 202 की मौत हुई है। कोरोना की शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ट्रूनेट जांच में छह, एंटीजन जांच में 8 पॉजिटिव निकले है। शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच में निकले हैं। 1456 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क लगाकर रखे और टीकाकरण की दोनों डोज अनिवार्य रुप से लगवा लें।
Saturday, 22 January 2022
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 404
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment