जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 145 एक्टिव केस 76 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 22 June 2020

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 145 एक्टिव केस 76

जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद जालौन  में अब कोरोना घर-घर पैर पसारने लगा है जनपद जालौन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 145 पहुंच चुकी है  जिला प्रशासन ने जनपद की मीडिया को अवगत कराया कि  पूर्व में भगत सिंह नगर कोंच के एक व्यक्ति रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसमे से एक व्यक्ति इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी है साथ ही पूर्व में ग्राम सुनाया कोंच की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी । जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है  दिनांक 22.06.2020 जनपद में 03 नये केस आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 145 हो गयी है, जिसमें से 07 व्यक्ति मृत हो गये एवं 62 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 76 है।

No comments:

Post a Comment

Pages