प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरचंदपुर निवासी जनक सिंह का पुत्र 40 वर्षीय नीरू ठाकुर रविवार देर रात घर पहुंचा। किसी बात को लेकर स्वजनों से उसका विवाद हो गया। तैश में आकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए और तुरंत उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाने लगे। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन रास्ते से ही घर लौटे और सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है।
जालौन उरई -------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में एक 40 वर्षीय युवक ने गृह कलह से तंग आकर विषाक्त का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई ग्राम हरचंदपुर में घरेलू कलह में युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया हालत बिगड़ते देख परिजन अस्पताल ले जाने लगे । रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
No comments:
Post a Comment