समाजवादी पार्टी के आशुतोष यादव, गुलाब सिंह, विशाल, अजहर इरफान, मो. दानिश, आर्यन, नरायण सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लोग 2014 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हर छोटे बड़े कार्यक्रम में पूरी लगन से भाग लेते हैं। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष संगीन आरोपों में लिप्त हैं। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी नेताओं को दी गई लेकिन उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इन सभी मुद्दों को आधार बनाकर सत्ता पक्ष व दूसरे दलों के लोग समाजवादी पार्टी की कार्यशैली एवं नेतृत्व पर उंगली उठा रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। इसके अलावा सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत को ताक पर रखकर बिना सूचना के कई कार्यकर्ताओं को पद पर नामित कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे भी स्वीकार करने की मांग की या फिर नगर अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। संगीन मुकदमे के आरोपित हैं कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर अध्यक्ष पर मई 2017 में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वह जमीनों पर अवैध कब्जे आदि आरोपों से घिरे हुए हैं। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
जालौन उरई -----:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से कहा कि अगर नगर अध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो वे अपना इस्तीफा दे देंगे।
No comments:
Post a Comment