अलग-अलग दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 3 December 2020

अलग-अलग दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल


जालौन कुठौंद /आटा--------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सरकार सड़क दुर्घटनाओं को चाहे जितना रोकने की जतन कर ले पर   सड़क दुर्घटना  कम होने का नाम नहीं ले रहे हैंं  जनपद जालौन के कुठौंद और आटा क्षेत्र में हुए तीन हादसों में गुरुवार को वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर देहात   जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के बायना गांव के मूल निवासी ज्ञानचंद्र (60) पुत्र गुट्टार सिंह बरियापुर में रहते थे। बुधवार रात वह मदारीपुर से सब्जी लेकर साइकिल से बरियापुर लौट रहे थे। गांव के पास वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे ज्ञानचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी, एसआई शिवपाल सिंह चौहान ने घायल को कुठौंद पीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से वाहन की टूटी नंबर प्लेट मिली। इसके आधार पर वाहन मालिक पता किया जा रहा है।
दूसरा हादसा आटा क्षेत्र में हुआ। रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार करते समय राजस्थान के कोटा निवासी ट्रक के खलासी राकेश (36) को बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश ट्रक में बांस लेकर असम से कोटा जा रहा था। खाना बनाने के लिए ट्रक रोका था। इस दौरान शौच के लिए सड़क पार करते समय हादसा हो गया। तीसरा हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा तिराहे के पास हुआ। शाम को कानपुर की ओर से आ रही कार ट्रैक्टर टकरा गई। हादसे में कार में सवार इसरत हुसैन, अमजद खान, नरगिश व सोहेल घायल हो गए। पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झांसी निवासी कार सवार कानपुर से लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
बाइक फिसलने से अधेड़ घायल
आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे किनारे स्थित ढाबे के पास गुरुवार सुबह 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार कमल नारायण (45) पुत्र चरण वाजपेई निवासी बांदा घायल हो गए। राहगीरों घायल को सड़क किनारे बैठाकर पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने हाइवे की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कमल बांदा से जालौन कृषि विज्ञान केंद्र पर जा रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे।
बाइक से उछलकर महिला गिरी
आटा क्षेत्र में मिहोना गांव निवासी हरी सिंह पत्नी बिनीता (40) के साथ बुधवार देर शाम बाइक से ग्राम परासन में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाइवे नी आटा टोल के पास ब्रेकर पर झटका लगने पर बिनीता बाइक से गिर र्गइं। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने टोल की एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment

Pages