उरई जालौन-------:(रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिला जालौन की महिला शक्ति , जिले की शान, समाज सेविका, अधिवक्ता श्रीमती मीनू मिश्रा जी ( सदस्य- परिवार परामर्श केंद्र,उरई, बुंदेलखंड अध्यक्ष- प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना, मण्डल विधिक सलाहकार झाँसी - विश्व मानवाधिकार परिषद, अध्यक्ष - अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज) का सम्मान आज हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान द्वारा जिला प्रभारी रोहित गुप्ता एवं जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई द्वारा किया गया ।
यह संगठन के लिए अति हर्ष का विषय है कि श्रीमती मीनू मिश्रा जैसी महिला शक्ति का सम्मान किया गया । श्रीमती मीनू मिश्रा ने हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं हर संभव सहायता का भरोसा दिया । श्रीमती मीनू जी ने कहा कि मेरे लिये आज का दिन अत्यंत विशेष है , मैं हमराह सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करती हूँ ।
No comments:
Post a Comment